सिंगरौली: सिंगरौली में आधी रात को पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गस्त में 84 आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में अनुभाग के राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में 250 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो की 20 टीमें बनाकर एवं उन्हे ब्रीफ कर नाइट कॉन्बिंग गस्त की। रात भर चली इस कार्यवार्ही में लगभग 06 घण्टे में 17 गिरफ्तारी वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 03 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 26 निगरानी बदमाश, 30 गुण्डा बदमाश को चेक किया गया तथा 08 अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।