सिंगरौली: शासन बाजार के समीप रेत परिवहन कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
शासन बाजार में आशीष साकेत निवासी भाऊखांड अपना काम कर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी शासन बाजार के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बिना नंबर के एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क किनारे नाली में दुर्घटनाग्रस्त हो गए और ट्रैक्टर इतनी तेज रफ्तार में था कि उसने यह घटना को अंजाम देने के बाद बगल में बने घर की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया वहि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गए लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही आशीष साकेत में दम तोड़ दिया पुलिस इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दिया है।