कांके: कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक की हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम
Kanke, Ranchi | Oct 19, 2025 कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक की हत्या के विरोध में रविवार सुबह करीब आठ बजे आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने के प्रयास में जुटी है।