कांके: जेएमएम महासचिव ने प्रेस वार्ता में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
Kanke, Ranchi | Oct 18, 2025 जेएमएम कार्यालय में शनिवार शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता कर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव में छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इस दौरान जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 20 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की जा रही है और जिसका नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन करेंगे।