गोपालगंज: सदर अस्पताल में बेटे का इलाज कराने आए मजदूर को दलालों ने ठगा, निजी अस्पताल में लेकर जाने के लिए ठगे 500 रुपये
गोपालगंज। जिले के सदर अस्पताल में अपने बच्चे को इलाज कराने एक दंपत्ति जब पहुंचा तब उसे एक आशा कार्यकर्ता ने उसे बहला फुसला कर एक निजी क्लिनिक में ले गई। जहां उससे चार हजार रुपए इलाज और जांच के नाम पर ऐठ लिए गए। इतना ही नहीं बच्चे को सिरियस बता कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद भारी बवाल खड़ा हुआ।इस दौरान आशा की कलई खुल गई।