गिरिडीह: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने डीसी ऑफिस में विशेष केंद्रीय सहायता और डीएमएफटी फंड से संबंधित बैठक की
उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने सोमवार को 12 बजे डीसी ऑफिस में विशेष केंद्रीय सहायता, डीएमएफटी फंड आदि से संबंधित बैठक की। इस दौरान डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याे के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें।