बारुन: एसपी ने बारुण अंचल के लंबित गंभीर कांडों की समीक्षा की, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
एसपी अम्बरीष राहुल ने बारुण थाना परिसर में बारुण अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के लंबित गंभीर मामलों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस उच्चस्तरीय बैठक में अंचल पुलिस निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर), विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष और मामलों के अनुसंधानकर्ता (आईओ) मुख्य रूप से मौजूद रहे।