हज़ारीबाग: रामगढ़ में भाजपा का विजय जश्न! सांसद मनीष जायसवाल ने मिठाई बांटकर किया शक्ति प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर रामगढ़ में जोरदार विजय उत्सव मनाया गया। सांसद Manish Jaiswal के नेतृत्व में शहर में पैदल मार्च निकाला गया। ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। सांसद ने कहा—यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के विश्वास की प्रचंड जीत है।