सैफई: बख्तियारपुर के पास मोबाइल को लेकर जमकर हुआ झगड़ा मारपीट के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Saifai, Etawah | Jul 2, 2024 चौबिया के बख्तियारपुर के पास इटावा बरेली हाईवे के निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों में सोमवार की दोपहर 3 बजे मोबाइल को लेकर झगड़ा फसाद हो गया। जिसपर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित,राजकुमार, सवी कुमार, कुलबीर,आयुष निवासीगण एरवा कटरा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया और बी.एन.एस. की धारा 170 के तहत पकड़े गए सभी पांचो व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।