सुजानगढ़: *सुजानगढ़: अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की बस का सालासर में कटा चालान, थाने के सामने किया प्रदर्शन*
सालासर में अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की बस का परिवहन विभाग ने देर रात चालान काट दिया। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि सभी दस्तावेज पूरे होने पर भी बस रोकी गई। विरोध में उन्होंने सालासर थाने के सामने प्रदर्शन किया। सर्किल गश्त प्रभारी ASI जगदीश जाखड़ ने समझाइश कर हटाया।