🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हर्रैया सतघरवा 🚨
एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप ,पुलिस की कार्यशैली से भी परिजन दिखे नाराज थाने पहुंचकर किया हंगामा।
बाइक समेत घर से निकला था युवक, घनी झाड़ियों में मिला सड़ा-गला शव… हर्रैया थाने पहुंचकर परिजनों ने जताया आक्रोश।
हर्रैया सतघरवा, बलरामपुर।
महमूदनगर-तुलसीपुर मार्ग पर बेलवा गांव के आगे बरदीनवा नाले के पास मंगलवार दोपहर घनी झाड़ियों में 35 वर्षीय ज्ञान प्रकाश यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से बाइक भी बरामद हुई है।
7 सितंबर की शाम बाइक से निकले थे ज्ञान प्रकाश
➡️ इसके बाद घर वापस नहीं लौटे
➡️ परिजनों ने काफी खोजबीन की
➡️ 9 सितंबर को हर्रैया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई
➡️ मंगलवार को घनी झाड़ियों में मिला शव
➡️ शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद होगा।
शव मिलने के बाद परिजनों का आक्रोश
परिजन और रिश्तेदार हर्रैया थाने पहुंचे और युवक की तलाश को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अब बड़ा सवाल—आखिर ज्ञान प्रकाश की मौत कैसे हुई?
क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह? पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
#Balrampur #हर्रैया #हर्रैयासतघरवा #BreakingNews #बलरामपुर #CrimeNews #crimestory #ज्ञानप्रकाशयादव #MissingCase #PoliceInvestigation #उत्तरप्रदेश #UPnewsupdate #losangeles #trendingnow Balrampur Police UP Police
Balrampur, Balrampur | Sep 16, 2026