दमयंती नगर: सुभाष कॉलोनी में अतिक्रमण हटाकर नाले के चौड़ीकरण का कार्य जारी, कलेक्टर ने कहा कल करेंगे दौरा
दमोह। सुभाष कॉलोनी में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि बारिश में लोगों को परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कल सुबह 8 बजे स्थल का पुनः निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों से बारिश में कॉलोनी के घरों में पानी भरता था।