हरिहरगंज: सरकारी चापाकलों में निजी मोटर पंप लगाना गैरकानूनी, नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई: सिटी मैनेजर
हरिहरगंज नगर पंचायत के सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी ने बुधवार दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आमजनों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों पर लगे सरकारी चापाकलों में कुछ लोगों द्वारा निजी समरसेबल मोटर पंप लगा दिए गए हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी और नियमों के विरुद्ध है।