हज़ारीबाग: बड़कागांव: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का बड़ा एक्शन, 80 क्विंटल अवैध महुआ किया नष्ट
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 80 क्विंटल जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम नापोखुर्द स्थित मुरली पहाड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किय