गोपालगंज: जाली नोट के साथ गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पटना व दिल्ली में पुलिस ने की छापेमारी: एसपी अवधेश
कुचायकोट थाना की पुलिस ने जाली नोट के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस की तरफ से आरोपितों की निशानदेही पर पटना व दिल्ली में छापेमारी की गई है। इसके साथ इस मामले की जांच कराई जा रही है। सभी आरोपित दिल्ली से जाली नोट लेकर आए थे। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार की दोपहर एक बजे दी।