मंझनपुर: 11 दिन बाद भदोही में मिला ईंट भट्ठा मालिक मयंक सिंह का शव, पहचान आधार-पैन और ड्राइविंग लाइसेंस से हुई
महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में ईंट भट्ठे का कारोबार करने वाले मयंक सिंह की तलाश का 11 दिन बाद दर्दनाक अंत हुआ। भदोही जनपद में उनका क्षत-विक्षत शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की गई। परिजन अब तक उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे।