पटना ग्रामीण: मीठापुर में हथियार रखकर बाइक से घूम रहे युवक को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार,आज भेजा जेल.
बीते दिन रविवार को मीठापुर बायपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें बाइक सवार युवक को चोट आई थी और वह घायल होकर बेहोश हो गया था इसके बाद स्थानीय लोगों ने देखा कि घायल बाइक सवार अपने कमर में अवैध हथियार रखे हुए था,जिसके बाद जक्कनपुर थाना पूरे मामले की जांच की और घटना में शामिल तीन लोगों को किया था गिरफ्तार.