लक्सर में ABVP का परचम लहराया! 🇮🇳
राजकीय डिग्री कॉलेज लक्सर के छात्र संघ चुनाव में ABVP ने सभी 6 पदों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया। मतगणना के बाद कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया।
अध्यक्ष पद पर सौरव कुमार समेत ABVP के सभी प्रत्याशियों की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। ABVP पदाधिकारियों ने इसे छात्र शक्ति की जीत बताते हुए कॉलेज में शिक्षा और छात्र सुविधाओं के लिए काम करने की बात कही।
📍 स्थान – लक्सर, हरिद्वार
🎥 रिपोर्टर – नवाब खटाना
#LaksarNews
#ABVP
#StudentUnionElection
#Laksar
#HaridwarNews
#BreakingNews