सोहागपुर: एसडीएम सोहागपुर ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का किया निरीक्षण
शहडोल सोमवार को लगभग 3:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का निरीक्षण किया है,निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को मिलने वाली सुविधा के विषय में उपार्जन केंद्र प्रभारी से चर्चा की है,और समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।