बक्सर: पेपर लीक के खिलाफ बक्सर में गरजे युवा, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग, किया मार्च शामिल हुए पूर्व विधायक अजीत
Buxar, Buxar | Jul 10, 2026 पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन व भूख हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को बक्सर में INSO, RYA और AISA के बैनर तले एकजुटता मार्च निकाला गया। डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक से शुरू होकर मार्च ज्योति चौक तक गया, जिसे बाद में नुक्कड़ सभा में बदला गया। मार्च में जिले भर से सैकड़ों नौजवान शामिल हुए।