उनियारा: टोंक में मौसम बदला, धूल भरी हवाओं और बादलों से तापमान में गिरावट
Uniara, Tonk | Apr 3, 2026 टोंक में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जहां कई इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलीं और हल्के बादल छाए रहे। धूल के गुबार से विजिबिलिटी प्रभावित हुई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखा गया है।