बरेली: नगर निगम घोटाला: एक ही मकान पर दो लोगों से हाउस टैक्स वसूली, फर्जी रसीदों से बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ उजागर
बरेली में नगर निगम कर्मचारी की मिलीभगत से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही मकान पर दो अलग-अलग व्यक्तियों से हाउस टैक्स वसूला जा रहा था। आरोप है कि एक व्यक्ति ने मकान पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से फर्जी रसीद बनवाकर टैक्स जमा किया। जांच में दो उपभोक्ता आईडी मिलने से मामला उजागर हुआ। नगर निगम कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।