गोरखपुर: मण्णपुरम फाइनेंस में गोल्ड लोन घोटाला: 67 ग्राम सोना दूसरे के नाम रिलीज, पूर्व मैनेजर सहित 3 पर FIR
एम्स थाना अंतर्गत कूड़ाघाट के गायत्री नगर वार्ड नंबर 20 झरना टोला की रहने वाली 48 साल की तारा शर्मा के साथ गोल्ड लोन फ्रॉड का मामला सामने आया है।तारा के मुताबिक कोरोना काल के दौरान उन्हें रुपयों की बहुत ज्यादा जरूरत थी।जिसके लिए उन्होंने रेती रोड स्थित मण्णपुरम फाइनेन्स लिमिटेड कम्पनी में अपना 67.500 ग्राम का गोल्ड गिरवी रखा और 2,12,400 रुपए लोन लिए।