रतनी फरीदपुर: दारोगा बीघा गांव में घरेलू कलह में वृद्ध महिला ने खाया कीटनाशक, पीएमसीएच रेफर, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड के दारोगा बीघा निवासी वृद्ध महिला शकुंतला देवी ने घरेलू आपसी विवाद से परेशान होकर कथित तौर पर कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।