पटना ग्रामीण: कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के घोषणा पत्र की दी जानकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसी कड़ी में आज पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर पार्टी के घोषणा पत्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो केंद्र सरकार में युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी।