पटना ग्रामीण: लालू यादव के करीबी राजद नेता सुभाष यादव के पटना के नारियल घाट आवास समेत कई ठिकानों पर ED की छापेमारी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के एक और करीबी नेता पर ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है। ईडी की टीम आरजेडी नेता सुभाष यादव के पटना के नारियल घाट आवास समेत कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह कार्रवाई रेत माफियाओं से संबंधित मामले में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सुभाष यादव के करीब आधा दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई है।