पटना ग्रामीण: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से जगदेवपथ के लिए हुए रवाना
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से सीधे जगदेव पथ जाएंगे, जहां वह कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह पालीगंज के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वे आम सभा को संबोधित करेंगे।