गुमला: मुरुमकेला केला में साइकिल से गिरकर पति-पत्नी और बच्ची घायल, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 4, 2025 गुमला जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के मुरूमकेला गोहे टोली से शादी समारोह से लौट रहे साइकिल सवार सुखदेव मुंडा उसकी पत्नी सुरेंदरी देवी व पांच वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी टापू लूंगा सीकोई निवासी गिरकर जख्मी हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज चल रहा है। घायल ने बताया साली के घर शादी में गया था।