धरियावद: आस्था के रंग में रंगा धरियावद, सगसजी बावजी की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मुख्य जन्मोत्सव शुक्रवार को
लोक देवता सगसजी बावजी के सात दिवसीय जन्मोत्सव के तहत गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीराम सत्संग मंडल, महादेव भक्त मंडल सहित विभिन्न संगठनों व श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। शोभायात्रा में विशेष रूप से फूलों से सुसज्ज