CDO की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थल की जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की हुई बैठक
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2024 मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को गोवंश आश्रय स्थल की जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति के साथ बैठक आहूत की गई। जिसमें समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निराश्रित गोवंशु हेतु वर्ष भर चारे की उपलब्धता हेतु प्रत्येक विकासखंड स्तर पर भूसे का टेंडर अविलंब करने के निर्देश दिए गए।