वाराणसी में बुजुर्ग दंपती ने लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, एसडीएम ने जांच कर न्याय दिलाने की बात
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2024 वाराणसी। पिंडरा तहसील के करखियांव गांव में लेखपाल पर बुजुर्ग दंपती की जमीन पर दूसरे को कब्जा दिलाकर रजिस्ट्री कराने का आरोप लगा है। पीड़ित दंपती ने डीएम व एसडीएम से मिलकर न्याय के लिए फरियाद लगाई। एसडीएम ने इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।