बिछिया: अंजनिया में महिलाओं द्वारा वट पूजन, पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे
अंजनिया के लघु उद्यान में वसुधा आनंदम क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने वट-वृक्ष के नीचे विधि विधान से पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की हैl इस दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भी वृक्षों को सुरक्षित रखने और अधिक पौधरोपण का संकल्प भी लिया हैl17 मई दिन रविवार को शाम 5 बजे इसकी जानकारी क्लब संरक्षक रोहणी प्रसाद शुक्ल ने दीl