कानपुर: जूही में युवक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की दी चेतावनी, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
जूही के रहने वाले सोनू गुप्ता नाम के युवक ने क्षेत्र के एक भूमाफिया पर पुलिस की सांठ गांठ से झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही।गुरुवार सुबह 11:00 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए पुलिस पर भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि उसके विरुद्ध यदि झूठा मुकदमा लिखा गया तो वह आत्महत्या कर लेगा और उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।