कानपुर: पनकी के जन्माष्टमी पार्क किनारे झोपड़ी में आग लगने से हलवाई जिंदा जल गया, पनकी पुलिस जांच में जुटी
पनकी रतनपुर कॉलोनी स्थित जन्माष्टमी पार्क की बाउंड्री किनारे स्थित झोपड़ी में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसमें एक हलवाई की जलकर मृत्यु हो गई स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी । फायर विग्रेड ने मौके में पहुंचकर आग पर काबू पाया पनकी इस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह बुधवार 2:00 बजे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है