कानपुर: आचार्य नरेंद्र देव महिला महाविद्यालय के अकाउंटेंट का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल, दोषी मिलने पर हुए सस्पेंड
कानपुर नगर निगम द्वारा संचालित आचार्य नरेंद्र देव महिला महाविद्यालय में तैनात अकाउंटेंट का विकास कार्य के नाम पर 2 परसेंट की वसूली करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुरुवार 12 बजे वीडियो वायरल होने के बाद नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच कराई, पुष्टि होने के बाद अकाउंटेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।