कानपुर: सचैंडी थाना क्षेत्र के भौतीखेड़ा में 42 वर्षीय युवक का शव घर के बाहर चबूतरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी
सचैंडी थाना क्षेत्र के भौतिकखेड़ा में 42 वर्षीय युवक का शव घर के बाहर चबूतरे पर मिला। थाना प्रभारी ने 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, राम गोविंद नाम के व्यक्ति का शव मिला है। सिर पर गंभीर चोटों के निशान है। मृतक शराब का आदी था। फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक करवाई की जाएगी।