भीकनगांव. तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को किसानों ने ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया कि सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक ट्रैक्टरों का कारवां और चारों ओर किसानों का हुजूम नजर आया।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में करीब 400 ट्रैक्टरों पर सवार होकर हजारों किसान अपनी 42 मांगों को लेकर भीकनगांव पहुंचे। ट्रैक्टरों की कतार और किसानों की भीड़ के बीच खंडवा-बड़ौदा राज्य मार्ग करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा।
इसके बाद कृषि उपज मंडी आंदोलन का केंद्र बनी, जहां किसान प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच चार घंटे तक मांगों को लेकर मंथन और सवाल-जवाब चलते रहे।
Dhamnod Mandi Bhav - धामनोद मंडी भाव #dhamnodmandibhav #mandinews #KisanNews #Bhikangaon #KisanAndolan #kisanraily #kisanrelly #KisanEkta #BKS #tractorraily #viralpost #khargonenews
Dharampuri, Dhar | Sep 16, 2026