पताही। प्रखंड क्षेत्र के पताही पूर्वी पंचायत अंतर्गत पटेल कॉलोनी में सड़क पर जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग पिछले एक महीने से जूझ रहे हैं। सड़क पर जमा पानी के कारण आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से होकर रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गुजरते हैं, लेकिन जलजमाव के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे