बिजनौर: बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में दो रिक्शा चालकों के बीच जमकर हुई मारपीट
Bijnor, Bijnor | Apr 15, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे मोहल्ला काजीपाड़ा में दो ई रिक्शा आपस में टकरा गई जिसके बाद दोनों ई रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए खेड़की निवासी राहुल और काशीराम कॉलोनी निवासी असलम के बीच मारपीट हो गई इस दौरान राहुल ने रिक्शा से हथौड़ी निकाल कर असलम के सिर में वार कर दिया जिससे असलम गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने राहुल को हिरासत मे लिया है।