कौंच: कोंच में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास बेकाबू कार ने पैदल जा रहे मजदूरों को रौंदा, मां-बेटा घायल, चालक मौके से फरार
Konch, Jalaun | Jul 11, 2026 कोंच में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास शनिवार दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पैदल जा रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एट निवासिनी ज्ञान और उनका छह वर्षीय बेटा बेटू घायल हो गए। दोनों फैक्ट्री एरिया में मजदूरी करने जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।