🚨 त्वरित प्रतिक्रिया और जनसेवा की मिसाल 🚨
फायर स्टेशन अल्मोड़ा को भैंसोड़ा फॉर्म के पास एक एक गाय चोटिल हालत में सड़क से नीचे गहरी ढलान में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई।
फायर रेस्क्यू यूनिट अल्मोड़ा तुरंत मौके पर पहुंची। जवानों ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 'एनिमल रेस्क्यू स्केप' के सहारे एक कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से चोटिल गाय को सुरक्षित रूप से खींचकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। इसके तुरंत बाद गाय को प्राथमिक उपचार दिया गया और सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला तक पहुंचाया गया। 🦺🩹
#UttarakhandPolice #Almora #uttarakhandFireService #AnimalRescue #HumanityFirst