दतिया: ग्राम खरग में शॉर्ट सर्किट से किसान का घर जला, ₹70 हजार समेत सामान राख, खेत किनारे झोंपड़ी में हादसा
Datia, Datia | Apr 26, 2026 दतिया के ग्राम खरग में देर शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक किसान का सब कुछ जलाकर राख कर दिया। घटना शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। किसान भगवान सिंह यादव अपने खेत के पास निर्माणाधीन मकान के समीप अस्थायी झोंपड़ी बनाकर परिवार सहित रह रहे थे, जहां उनका पूरा घरेलू सामान रखा था। अचानक झोंपड़ी में आग भड़क उठी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।