फिरोज़ाबाद: आकाशवाणी रोड इलाके में किराये के पैसे को लेकर कुछ लोगों ने टिर्री चालक को पीट-पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र आकाशवाणी रोड इलाके से टिर्री चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में टिर्री चालक नफीस घायल हुआ है। घायल की माने तों किराये के पैसो को लेकर आकाश और फेजान नामक दो लोगो ने मारपीट की है। वही पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस केस करा दिया है। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।