चांदपुर: चांदपुर तहसील परिसर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ दिया धरना
गुरुवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता चांदपुर तहसील परिसर में तहसीलदार से मिलने गए थे।बताया जाता है कि तहसीलदार को फोन करने पर तहसीलदार ने तहसील में नहीं होने की बात कही जबकि का तहसील में ही मौजूद थे।इसी को लेकर कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने धरना देना शुरू कर दिया।