खलीलाबाद: UPI से गलत ट्रांजैक्शन को साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से 21 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस किया गया
क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन लेनदेन में हुई गलती से दूसरे खाते में पहुंचे 21 हजार रुपये मात्र छह घंटे में पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। पीड़ित सच्चिदानन्द पाठक ने सुबह 9 बजे शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने संबंधित बैंक से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई की, जिससे पूरी धनराशि वापस मिल गई।