बक्सर: बक्सर में हिस्ट्रीशीटर को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार, शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड से जुड़े हैं तार
Buxar, Buxar | May 11, 2026 बक्सर पश्चिम बंगाल के चर्चित पीए हत्याकांड की जांच का दायरा अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गया है। बंगाल एसटीएफ ने बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपट्टी में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए बंगाल ले गई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में की गई है।