मोरवा: हलई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान
हलई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में एक रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में आग लग जाने से करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। इस घटना में बड़े पैमाने पर नुकसान को लेकर पीड़ित संचालक के द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।