राजापाकर: गौसपुर बरियारपुर स्थित महंत रामरक्षा दास मठ में यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ 1101 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। नवानगर स्थित गंगा घाट से पवित्र गंगा जल को पूरे विधि विधान के साथ कलश में भरकर कलश यात्री गुरुवार को 2:00 बजे दिन में यज्ञ स्थल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इसी के साथ 11 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है।