कच्ची शराब की बिक्री करते हुए भीरा कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को मालपुर गांव से गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।