रौन: दो दिन की बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, कलेक्ट्रेट सहित पूरे शहर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
भिण्ड शहर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने नगर पालिका की बरसात पूर्व तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। लगातार हुई बारिश के कारण शहर का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे चौंकाने वाली स्थिति लहार रोड स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिली, जहां परिसर में भारी जलभराव हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर तालाब जैसा नजर आया और लोगों को परेशानी हुई है